Thursday, September 18, 2025

नशा मुक्ति दिवस पर विशेष

तम्बाकू, गुटखा, पान जोखिम में डाले जान



तम्बाकू एक धीमा जहर है, जो सेवन करने वाले व्यक्ति को धीरे-धीरे करके मौत के मुँह में धकेलता रहता है, लेकिन फिर भी लोग बेपरवाह होकर इसका इस्तेमाल किए जा रहे हैं ।भारत के पूर्व के समय में भी हुक्का-चिलम, बीड़ी खैनी आदि के द्वारा लोग नशा करते रहे है, किन्तु आज स्थिति कहीं ज्यादा विस्फोटक हो चुकी है । अब तो जमाना एडवांस हो गया है ओर नशे करने के तरीके भी बदल गये हैं । बीड़ी की जगह ई-सिगरेट ने ले ली है तो हुक्का ओर चिलम की जगह स्मैक, ड्रग्स ने, ओर खैनी बन गया है गुटखा! तम्बाकू एक धीमा जहर है, जो सेवन करने वाले व्यक्ति को गम्भीर बीमारियों की गिरफ्त में पहुँचा देता है

तम्बाकू की लगभग 65 तरह की किस्म बोई जाती हैं, जिनसे व्यवसायिक तौर पर अधिकांश निकोटिना टुवैकम उगाया जाता है । उत्तरी भारत ओर अफगानिस्तान से आने वाला अधिकांश तम्बाकू निकोटिना रस्टिका किस्म का होता है । विश्व भर में तम्बाकू के बढ़ते उपयोग ओर उसके स्वास्थ्य पर पडने वाले हानिकारक प्रभाव चिंता का कारण बन गए हैं । गैर-संचारी रोग (एनसीडी) जैसे कि हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह, पुरानी सांस की बीमारियां इत्यादि विश्व स्तर पर पर होने वाली मृत्यु का प्रमुख कारण है, जोकि तम्बाकू के सेवन के साथ जुडी हैं। W.H.O. से प्रमाणित डेटा के अनुसार,  विश्व में हर वर्ष 38 लाख लोग एनसीडी से मर जाते हैं । तथा निम्न ओर मध्यम आय वाले देशों में लगभग 25 प्रतिशत लोग एनसीडी से मौत का ग्रास बन जाते हैं ।

डब्ल्यूएचओ के आकड़ों के अनुसार, भारत में होने वाली मौतों का सामान्य कारण हृदय रोग ओर मधुमेह हैं । एनसीडी के अत्याधिक बोझ को तम्बाकू के उपयोग को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। सभी आयु वर्ग के लोगों को बहुत सारी बीमारियों से प्रभावित करने वाला मुख्य जोखिम का कारण तम्बाकू हैं। डब्ल्यू. एच. ओ. डेटा द्वारा यह स्पष्ट होता है कि प्रतिवर्ष तम्बाकू का सेवन करने वाले लगभग 6 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती हैं । तम्बाकू के कारण हर 6 सेकेंड में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती हैं ।भारत मे सबसे डरावनी तस्वीर यह है कि यहां लगभग 35 प्रतिशत के आसपास वयस्क (47.9 प्रतिशत पुरुष ओर 20.3 प्रतिशत महिलायें) किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करते हैं ।


तम्बाकू में मौजूद निकोटीन का सबसे शक्तिशाली प्रभाव इंसान के व्यवहार पर पडा है । यह जहरीला पदार्थ नशे को पैदा करता है । तम्बाकू पीने ( धूम्रपान  ) के कारण ओर इसके अवशोषण के बाद,  निकोटीन तेजी से मस्तिष्क में पहुँचता है तथा कुछ सेकेंड के बाद तुरंत मनोवैज्ञानिक गतिविधियां सक्रिय हो जातीं हैं । इसके बाद यह स्थितियाँ ओर अत्याधिक प्रबल हो जाती हैं । निकोटीन मस्तिष्क में रिसेप्टर्स को बाँधता है,  जहां पर यह मस्तिष्क के चयापचय को प्रभावित करता है । निकोटीन अधिकतर पूरे शरीर, कंकाल मांसपेशियों में वितरित हो जाता है। व्यक्ति मे नशे की अन्य आदतों वाले पदार्थों द्वारा गतिविधियों में सहनशीलता विकसित होती हैं,  जो कार्बन मोनोक्साइड रक्त में लेकर जाने वाली आक्सीजन की मात्रा को कम कर देता है । यह सांस लेने में तकलीफ का कारण बनता है ।



तम्बाकू सेवन के घातक परिणाम

●  तम्बाकू का सेवन विभिन्न तरह से किया जाता हैं । जिसमें सिगरेट, बीड़ी, सिगार, हुक, सीसा, तम्बाकू चबाना,  क्रेटेक्स (लौंग सिगरेट), सुघनी/नसवार व ई-सिगरेट  शामिल हैं ।
  
● यह सारे विषैले पदार्थों को पैदा करता है । तम्बाकू का विनिर्माण,  पैकेजिंग ओर परिवहन भी पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण है,  वहीं तम्बाकू का सेवन स्वसन तंत्र के कैंसर, फेफड़े, सम्पूर्ण ऊपरी जठर आंत्र संबंधी, यकृत (लीवर), अग्नाशय, गुर्दा, मूत्राषय,  मौखिक कैविटी (गुहा), नाक कैविटी (गुहा), गर्भाशय ग्रीवा आदि समस्याओ से जुड़ा होता है ।  धुन्ध रहित तम्बाकू ( तम्बाकू चबाना ओर नसवार आदि ) मौखिक कैविटी ( गुहा ) के कैंसर का प्रमुख कारण है ।



हृदय रोग :-
तम्बाकू, हृदय की कोरोनरी वाहिकाओं को प्रभावित करता है, जिसकी वजह से प्रमुखतः हृदय में रक्त की आपूर्ति में कमी हो जाती हैं अथवा हृदय की मांसपेशियां समाप्त हो सकती हैं,  जिसे इस्कीमिक या कोरोनरी हृदय रोग के नाम से जाना जाता है । यह हृदय में खिंचाव का कारण बनता है । धूम्रपान करने से उच्च कोलेस्ट्रॉल ओर रक्त द्वारा कोरोनरी हृदय रोग ( सीएचडी ) जेसी बीमारियों के जोखिम का खतरा बढ़ जाता है ।

श्वसन रोग :-
धूम्रपान क्रोनिक ब्रोंकाइटिस ओर वातस्फीति की समस्या पैदा करता है,  वहीं अस्थमा के तीव्र हमलों के साथ जुड़ा है । इससे क्षय रोग/तपेदिक की बीमारी भी सम्भावित है ।

गर्भावस्था के प्रभाव :-
धूम्रपान के प्रभाव से गर्भवती महिलाओं को  कई तरह के विकार हो सकते हैं ।गर्भावस्था के दौरान रक्त स्राव,  अस्थानिक गर्भावस्था,  गर्भस्राव/गर्भपात,  बच्चे का समय से पहले जन्म,  मृत जन्म, नाल/प्लेसेंटा की  असामान्यताएं आदि ।

अन्य दोष:
तम्बाकू के सेवन से गुर्दो का खराब होना, आंखो में धब्बे बनना दाँतो का नुकसान होना मधुमेह आंत्र मे सूजन का रोग आदि ।



दोस्तों, नशा कोई भी हो वो आपके जीवन को बर्बाद करता हैं आपके इस अनमोल शरीर को अन्दर से खोकला कर देता हैं। यह Article अगर आपके दोस्तों या प्रिय लोगो को स्मोकिंग की आदत हैं तो जरुर उनके साथ शेयर करे। इन्हें पढ़कर 100 में से 10 लोगो का भी नशे की आदत अगर छुट जाती हैं तो हम हमारा काम सफल समझेंगे... 

धन्यवाद । 

1- “आप सिगरेट को नहीं… सिगरेट आपको पीती है। इसका नतीजा सिर्फ मोत है।


 2-धूम्रपान का न करें उपयोग, उससे होते अनेक रोग। 


3-“शरीर का रखना हो ध्यान, तो बंद करें धूम्रपान।


4-“सिगरेट-बीड़ी के सेवन से, प्रदूषित होती है वायु, फेफड़े होते हैं खराब और घट जाती है आयु।

5-“अरे, जीते जी क्यों दे रहे हो, अपनी मुंह में आग, अब करो खुद के हित के लिए #नशे का त्याग।


 6- धुम्रपान के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं, लेकिन फिर भी बड़े स्तर पर लोग आज सिगरेट के आदि हो चुके हैं, वहीं आज की युवा पीढ़ी को तो सिगरेट की लत किस कदर है, इसका अंदाजा आप अपने घरों के आस-पास सिगरेट बेचने वाली दुकानों में लगी भीड़ से लगा सकते हैं। धुम्रपान करने से खुद का शरीर तो खराब होता ही है, इसके साथ ही ध्रम्रपान करते वक्त जो भी शख्स ऐसे व्यक्ति के साथ होता है, तो उससे उस व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है।


Thursday, March 28, 2024

           Fight with Coronavirus 

      कैसे करें  बुजुर्गों ओर बच्चों की देखभाल ।    

हम अपने बच्चों ओर बुजुर्गों
की घर पर अच्छी तरह से
 देखभाल कर सके ।


अपनाये यह तरीके  :-

1. बुजुर्गों को पड़ने वाली हर जरूरत का एक टाइम टेबल बनाए, ताकि उन्हें जरूरत पड़ने पर आप उनके सामने हों, जिससे वो बाहर जाने से बचें l

2. एक दोस्त की तरह बुर्जुगों के साथ टाइम बिताएं , खुद में ही मग्न न रहे, जिससे बुर्जुग अपना दिल बहलाने के लिए किसी पड़ोस या कोई बाहरी व्यक्ति से बात करने के चक्कर में social distancing के नियम तोड़ें l


3. घर के बुजुर्गो को कोरोना की बीमारी के बारे में प्यार से समझाइए, व उनके तमाम सवालों का जवाब तसल्ली से दें जिससे जानकारी हासिल करके वो खुद भी अपनी मदद कर सकें l



ओर अधिक जानकारी के लिए देखें यह Video
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
https://youtu.be/g8jdUtLULiw

Sunday, February 21, 2021

ऐसे बढेगी आपकी पापुलरिटी

 दोस्तों इस भाग दौड भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वह अपने बिजनेस, प्रोफेशनल फ़ील्ड, मित्रों व इलाके के लोगों के बीच पापुलर हो,  लोग उससे मिलना चाहें ओर उसके बारे में पाजिटिव विचार रखें । अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो आईये हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया के कुछ नामी-गिरामी विशेषज्ञों द्वारा अपनाए गए कुछ उपाय । आप भी यह उपाय अपने जीवनकाल में जरूर अजमाकर देखियेगा ।

1.   जिनसे दोस्ती चाहते हैं उनके साथ समय बिताएं:-

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि लोग उन व्यक्तियों को ज्यादा पसंद करते हैं जिन्हें वे जानते हैं । ऐसा "मेयर एक्सपोजर इफेक्ट्स" के कारण होता है । कनाडा के मनोवैज्ञानिक डा. पैट्रिक कीलन कहते हैं कि हमें अपने सर्किल के लोगों के साथ निरंतर किन्हीं सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक या व्यक्तिगत गतिविधियों में संलग्न रहना चाहिए । लोगों के साथ आप जितना समय बिताएंगे,  उनके बीच उतने ही पापुलर रहेंगे ।

लोगों के बारे में अच्छी टिप्पणी करें 

जब आप पीठ पीछे दूसरों की बुराई करते हैं या उनके लिए घटिया टिप्पणी आदि करते हैं तो आपके बारे में लोगों की गलत राय बनाती है,  वे आपको ईष्यालू, चुगलखोर ओर घटिया सोच वाला इंसान समझने लगते हैं । लोगों के अवचेतन मन मे यह बात बैठ जाती है कि जरूर आप उनके लिए भी पीठ पीछे ऐसा ही बोलते होंगे । 
   प्रो. रिचर्ड वाइजमैन ने अपनी किताब '59 सैकैण्डस - थिक अ लिटिल ,चेंज आलाट' में लिखा है "अपने दोस्तों ओर सहकर्मियों के विषय में अच्छी बातें कहेंगे तो आपको अच्छे इन्सान के रूप में देखा जाऐंगा 

मुस्कुराते रहें 

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हाल ही में हुए एक स्टडी से साबित हुआ है कि यदि आप किसी से पहली बार मुस्कुराते हुए मिलतेहैं तो इस बात की काफी संभावनाएं हैं कि आपको लंबे समय तक याद रखेगा । यूनिवर्सिटी ऑफ ड्यूसबर्ग एस्सन की एक स्टडी के मुताबिक जब आप किसी से मुस्कुराते हुए बातचीत करते हैं तो सामने वाला पाजिटिव फील करता है । आप चाहते हैं कि दुनिया आपको पसंद करने लग जाएं तो लोगों से मुस्कुरा कर मिलना शुरू कर दे ।

एनर्जेटिक रहे



अगर आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं तो हमेशा एनर्जेटिक रहना बेहद जरूरी है । न्यूयॉर्क युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 'चमेलेआन इफेक्ट्स' का जिक्र किया है । यह तब होता है, जब लोग एक-दूसरे के व्यवहार की कापी करते हैं यह कापी पसंद की ओर इंगित करती है । इसी स्टडी से यह भी पता लगता है कि पसंद करने वाले की सोच प्रतिभागी की स्पीड ओर एनर्जी पर काफी हद तक निर्भर करती है । अगर उनका बाड़ी मूवमेंट खुद पर भरोसा के रूप में झलकता है तो आप खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर पाते है ।

मस्त ओर ज़िन्दादिली रहें:-

   हवाई यूनिवर्सिटी में मनोवैज्ञानिक के प्रोफेसर ईलेन हेटफील्ड कहते हैं, " मूड संक्रामक होता है। अगर आप उदास, हताशा और दुखी नज़र आते हैं तो आपके इर्द-गिर्द मौजूद लोग भी गम्भीर और उदास हो जातें हैं सच यह है कि ऐसे व्यक्ति को कोई पसंद नहीं करता जो हर वक्त अपनी समस्याओं का रोना रोता है । लोग खिलंदड, जिन्दादिल ओर हंसोड प्रवृति के इंसानो को पसंद करते हैं जो उन्हें हँसा सके और उनका दिल बहला सके इसलिए अगर आप पापुलर होना चाहते हैं तो उदासी की परतों को उखाड़ फेंकिए ओर खुशमिज़ाजी की आभा ओढिए ।

समान हाबी वाले लोगों से मिलें:-

एक जेसी हाबी ओर रूचि वाले लोग एक-दूसरे को खूब पसंद करते हैं हर कोई अपने जैसी पसंद रखने वाले व विचार में समानता रखने वाले व्यक्ति को चाहता है । वैज्ञानिक इसे 'सिमिलरिटी अट्रेक्शन' कहते है । दुनिया भर के पापुलर लीडर्स में आपको यह खासियत नजर आएगी । वे कहती भी जाते हैं, तो स्थानीय लोगों द्वारा बनाए व्यंजन चखकर उसे अपना पसंदीदा व्यंजन बनाते हैं । वहां की वेषभूषा पहनकर उनके जैसा दिखाने की कोशिश करते हैं । इससे लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ जाती है,  इसलिए लोगों के साथ मिलें तो आपस में समानताएं खोजें,  भिन्नताए नहीं ।


जैसा व्यवहार आपको पसंद हैं वैसा करें :-

  यूनिवर्सिटी आफ वाटर लू ओर यूनिवर्सिटी आफ मानीटोबा, कनाडा के मनोवैज्ञानिकों ने पाया कि आप जैसा व्यवहार दूसरों से करते हैं, वैसा ही पाते हैं । इसलिए अगर आप अच्छे व्यवहार ओर सम्मान की उम्मीद करते हैं तो आप भी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करे । जर्नल 'सोशल इन्फ्लूएंस' में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक जो लोग मिलते ही हाथ मिलाते हैं या कंधों पर जोश से हाथ रखते हैं वे लोगों के चहेते बन जाते हैं । यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी के एक स्टडी से भी साबित हुआ है कि यदि आप बात-चीत के दोरान अपने हाथों को सामने वाले के कंधों या पीठ पर रखते हैं तो उसके अन्दर आपके प्रति भरोसा पैदा होता है ।   
    


          - मोहित  

Saturday, May 9, 2020

Mother's Day

Happy Mother's Day 

किसी ने रोजा रखा किसी ने उपवास रखा,
कुबूल उसका हुआ जिसने अपने माँ-बाप को अपने पास रखा….!!

माँ की अजमत से अच्छा जाम क्या होगा,
माँ की खिदमत से अच्छा काम क्या होगा,
खुदा ने रख दी हो जिस के कदमों में जन्नत,
सोचो उसके सर का मुकाम क्या होगा।

Happy Mother Day Shayari


आँख खोलू तो चेहरा मेरी माँ का हो
आँख बंद हो तो सपना मेरी माँ का हो
मैं मर भी जाऊं तो भी कोई गम नहीं
लेकिन कफ़न मिले तो दुपट्टा मेरी माँ का हो!!

ऐ मेरे मालिक
तूने गुल को गुलशन में जगह दी,
पानी को दरिया में जगह दी,8
पंछियो को आसमान मे जगह दी,
तू उस शख्स को जन्नत में जगह देना,
जिसने मुझे “..नौ..” महीने पेट में जगह दी….!!

ये कहकर मंदिर से फल की पोटली चुरा ली माँ ने….
तुम्हे खिलाने वाले तो और बहुत आ जायगे गोपाल…
मगर मैने ये चोरी का पाप ना किया तो भूख से मर जायेगा मेरा लाल…!




Mother Day Shayari Hindi

“माँ” की एक दुआ जिन्दगी बना देगी,
खुद रोएगी मगर तुम्हे हँसा देगी…
कभी भुल के भी ना “माँ” को रूलाना,
एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी…!!

माँ तेरी याद सताती है मेरे पास आ जाओ,
थक गया हूँ मुझे अपने आँचल में सुलाओ,
उँगलियाँ फेर कर बालों में मेरे,
एक बार फिर से बचपन की लोरियाँ सुनाओ

Thursday, April 9, 2020

भारतीय सभ्यता क्यों जरूरी है ।

         भारतीय सभ्यता 


नमस्कार दोस्तों!
दोस्तों हाथ जोड़कर नमस्कार करने से जो प्रेम ओर भावना झलकती है, वो हाथ मिलाने में नहीं है ।
क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों????

मै बताता हूँ :- दोस्तों हाथ मिलाना पश्चिमी सभ्यता हैं । हाथ मिलाने से हमारे हाथों पर मौजूद बैक्टीरिया वायरस एक दूसरे को लग जाते हैं । इससे हमें हाथ नहीं मिलाने चाहिए । 
यहीकारण हैं कि #Coronavirus Covid-19  की जड़ें मजबूत हो गई हैं ।

दोस्तों घबराना बिलकुल भी नहीं है ।
पूज्य गुरू संत गुरमीत राम-रहीम सिंह जी इन्सान के अनुसार भारतीय संस्कृति पहले से ही बहुत महान है ।
ओर पूज्य गुरू जी भारतीय संस्कृति को अपनाने की सलाह भी देते हैं । अब तक लगभग 6 करोड़ से भी ज्यादा लोग पूज्य गुरू जी से प्रेरित होकर भारतीय सभ्यता को अपनाया है ।
Click here and watch full video  




👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇


#NamasteKarona

#JoinHandsToKillCorona

#NoHandshakeJustNamaste

#RamRamJi

नशा मुक्ति दिवस पर विशेष

तम्बाकू, गुटखा, पान जोखिम में डाले जान तम्बाकू एक धीमा जहर है, जो सेवन करने वाले व्यक्ति को धीरे-धीरे करके मौत के मुँह में धकेलता र...