दोस्तों इस भाग दौड भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वह अपने बिजनेस, प्रोफेशनल फ़ील्ड, मित्रों व इलाके के लोगों के बीच पापुलर हो, लोग उससे मिलना चाहें ओर उसके बारे में पाजिटिव विचार रखें । अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो आईये हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया के कुछ नामी-गिरामी विशेषज्ञों द्वारा अपनाए गए कुछ उपाय । आप भी यह उपाय अपने जीवनकाल में जरूर अजमाकर देखियेगा ।
1. जिनसे दोस्ती चाहते हैं उनके साथ समय बिताएं:-
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि लोग उन व्यक्तियों को ज्यादा पसंद करते हैं जिन्हें वे जानते हैं । ऐसा "मेयर एक्सपोजर इफेक्ट्स" के कारण होता है । कनाडा के मनोवैज्ञानिक डा. पैट्रिक कीलन कहते हैं कि हमें अपने सर्किल के लोगों के साथ निरंतर किन्हीं सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक या व्यक्तिगत गतिविधियों में संलग्न रहना चाहिए । लोगों के साथ आप जितना समय बिताएंगे, उनके बीच उतने ही पापुलर रहेंगे ।
लोगों के बारे में अच्छी टिप्पणी करें
जब आप पीठ पीछे दूसरों की बुराई करते हैं या उनके लिए घटिया टिप्पणी आदि करते हैं तो आपके बारे में लोगों की गलत राय बनाती है, वे आपको ईष्यालू, चुगलखोर ओर घटिया सोच वाला इंसान समझने लगते हैं । लोगों के अवचेतन मन मे यह बात बैठ जाती है कि जरूर आप उनके लिए भी पीठ पीछे ऐसा ही बोलते होंगे ।
प्रो. रिचर्ड वाइजमैन ने अपनी किताब '59 सैकैण्डस - थिक अ लिटिल ,चेंज आलाट' में लिखा है "अपने दोस्तों ओर सहकर्मियों के विषय में अच्छी बातें कहेंगे तो आपको अच्छे इन्सान के रूप में देखा जाऐंगा
मुस्कुराते रहें
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हाल ही में हुए एक स्टडी से साबित हुआ है कि यदि आप किसी से पहली बार मुस्कुराते हुए मिलतेहैं तो इस बात की काफी संभावनाएं हैं कि आपको लंबे समय तक याद रखेगा । यूनिवर्सिटी ऑफ ड्यूसबर्ग एस्सन की एक स्टडी के मुताबिक जब आप किसी से मुस्कुराते हुए बातचीत करते हैं तो सामने वाला पाजिटिव फील करता है । आप चाहते हैं कि दुनिया आपको पसंद करने लग जाएं तो लोगों से मुस्कुरा कर मिलना शुरू कर दे ।
एनर्जेटिक रहे
अगर आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं तो हमेशा एनर्जेटिक रहना बेहद जरूरी है । न्यूयॉर्क युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 'चमेलेआन इफेक्ट्स' का जिक्र किया है । यह तब होता है, जब लोग एक-दूसरे के व्यवहार की कापी करते हैं यह कापी पसंद की ओर इंगित करती है । इसी स्टडी से यह भी पता लगता है कि पसंद करने वाले की सोच प्रतिभागी की स्पीड ओर एनर्जी पर काफी हद तक निर्भर करती है । अगर उनका बाड़ी मूवमेंट खुद पर भरोसा के रूप में झलकता है तो आप खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर पाते है ।
मस्त ओर ज़िन्दादिली रहें:-
हवाई यूनिवर्सिटी में मनोवैज्ञानिक के प्रोफेसर ईलेन हेटफील्ड कहते हैं, " मूड संक्रामक होता है। अगर आप उदास, हताशा और दुखी नज़र आते हैं तो आपके इर्द-गिर्द मौजूद लोग भी गम्भीर और उदास हो जातें हैं सच यह है कि ऐसे व्यक्ति को कोई पसंद नहीं करता जो हर वक्त अपनी समस्याओं का रोना रोता है । लोग खिलंदड, जिन्दादिल ओर हंसोड प्रवृति के इंसानो को पसंद करते हैं जो उन्हें हँसा सके और उनका दिल बहला सके इसलिए अगर आप पापुलर होना चाहते हैं तो उदासी की परतों को उखाड़ फेंकिए ओर खुशमिज़ाजी की आभा ओढिए ।
समान हाबी वाले लोगों से मिलें:-
एक जेसी हाबी ओर रूचि वाले लोग एक-दूसरे को खूब पसंद करते हैं हर कोई अपने जैसी पसंद रखने वाले व विचार में समानता रखने वाले व्यक्ति को चाहता है । वैज्ञानिक इसे 'सिमिलरिटी अट्रेक्शन' कहते है । दुनिया भर के पापुलर लीडर्स में आपको यह खासियत नजर आएगी । वे कहती भी जाते हैं, तो स्थानीय लोगों द्वारा बनाए व्यंजन चखकर उसे अपना पसंदीदा व्यंजन बनाते हैं । वहां की वेषभूषा पहनकर उनके जैसा दिखाने की कोशिश करते हैं । इससे लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ जाती है, इसलिए लोगों के साथ मिलें तो आपस में समानताएं खोजें, भिन्नताए नहीं ।
जैसा व्यवहार आपको पसंद हैं वैसा करें :-
यूनिवर्सिटी आफ वाटर लू ओर यूनिवर्सिटी आफ मानीटोबा, कनाडा के मनोवैज्ञानिकों ने पाया कि आप जैसा व्यवहार दूसरों से करते हैं, वैसा ही पाते हैं । इसलिए अगर आप अच्छे व्यवहार ओर सम्मान की उम्मीद करते हैं तो आप भी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करे । जर्नल 'सोशल इन्फ्लूएंस' में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक जो लोग मिलते ही हाथ मिलाते हैं या कंधों पर जोश से हाथ रखते हैं वे लोगों के चहेते बन जाते हैं । यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी के एक स्टडी से भी साबित हुआ है कि यदि आप बात-चीत के दोरान अपने हाथों को सामने वाले के कंधों या पीठ पर रखते हैं तो उसके अन्दर आपके प्रति भरोसा पैदा होता है ।
![]() |
- मोहित





No comments:
Post a Comment